भोजपत्र की राखी में पहाड़ की संस्कृति और मातृशक्ति का संदेश!! केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी को भेजीं अनूठी राखियां!!
हिमालय की धरती पर सदियों से संरक्षित लोकपरंपरा और आधुनिक आत्मनिर्भरता का अनूठा संगम इस बार रक्षाबंधन पर देखने को मिला। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की मातृशक्ति ने स्थानीय हिमालयी भोजपत्र से विशेष राखियां तैयार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजीं। विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की इस पहल ने जहां स्थानीय संस्कृति और परंपरागत हुनर को नई पहचान दी, वहीं ‘वोकल फॉर लोकल’ और महिला आत्मनिर्भरता का संदेश भी दिया।
ऊखीमठ विकासखंड सभागार में मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को भोजपत्र से राखी तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने भोजपत्र जैसे स्थानीय एवं पारंपरिक संसाधन को कलात्मक रूप देकर आकर्षक राखियों का निर्माण किया। तैयार राखियों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा गया।
Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 23, 2026