Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

'तिरंगे के साथ हुंकार': स्थायीकरण और मानदेय की मांग को लेकर गया की सड़कों पर उतरा ग्राम रक्षा दल, सरकार को दी चेतावनी गया। बिहार ग्राम रक्षा दल के स्थायीकरण एवं मानदेय की मांग को लेकर मंगलवार को गया जिले में सैकड़ों ग्राम रक्षा दल के जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर विशाल जनजागरण यात्रा निकाली। मोहनपुर से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा बाराचट्टी, डोभी और बोधगया होते हुए जिला समाहरणालय पहुंची तथा अंत में गांधी मैदान में सभा के साथ संपन्न हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बिहार ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राउत और गया जिला अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल के सदस्य शामिल हुए। पूरे रास्ते प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा लहराते हुए अपनी एकजुटता का परिचय दिया और स्थायीकरण तथा मानदेय की मांग के समर्थन में नारे लगाए। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद रावत ने कहा कि ग्राम रक्षा दल के सदस्य वर्षों से गांवों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपदा प्रबंधन, चुनाव, सामाजिक जागरूकता और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें आज तक न तो स्थायी कर्मचारी का दर्जा मिला है और न ही सम्मानजनक मानदेय। उन्होंने कहा कि सरकार को ग्राम रक्षा दल के सदस्यों की सेवाओं का सम्मान करते हुए उनकी मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। जिला अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि ग्राम रक्षा दल के सदस्य लगातार समाज और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। तिरंगा यात्रा में शामिल सदस्यों ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण है। उनका उद्देश्य सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना और वर्षों से लंबित मांगों का समाधान कराना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कदम उठाएगी। इस अवसर पर जिला सचिव दिलीप कुमार, डोभी प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार, बाराचट्टी प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार, मोहनपुर प्रखंड उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, बाराचट्टी प्रखंड उपाध्यक्ष राजकुमार पासवान तथा मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल के सदस्य उपस्थित रहे। गांधी मैदान में आयोजित सभा के बाद संगठन के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि ग्राम रक्षा दल के सदस्यों का स्थायीकरण और मानदेय उनका अधिकार है। उन्होंने सरकार से मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील करते हुए कहा कि यदि उनकी आवाज अनसुनी की गई तो पूरे बिहार में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। #gayadastak #गयाजी #GayaNews #police #हवलदार #गृह रक्षा दल #बिहारसरकार #GayaPolice #latestnewsgaya #करेंट

MORE NEWS

पूरे बिहार में बस एक वेद प्रकाश ही तो बचे हैं, जिन्हें यादव समाज की इतनी चिंता सता रही है! बेचारे रात-दिन एक करके फेसबुक पर ज्ञान बांट रहे हैं कि किसे एक होना है और किसे अलग। पूरे नवादा से लेकर बिहार तक, समाज सुधार का सारा ठेका शायद इन्होंने ही ले रखा है। फेसबुक पर इतनी गहरी 'टिप्पणी' करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, वैसे आपके इस अनमोल ज्ञान के बिना सब अधूरा था !
#bdbiharjharkhand

पूरे बिहार में बस एक वेद प्रकाश ही तो बचे हैं, जिन्हें यादव समाज की इतनी चिंता सता रही है! बेचारे रात-दिन एक करके फेसबुक पर ज्ञान बांट रहे हैं कि किसे एक होना है और किसे अलग। पूरे नवादा से लेकर बिहार तक, समाज सुधार का सारा ठेका शायद इन्होंने ही ले रखा है। फेसबुक पर इतनी गहरी 'टिप्पणी' करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, वैसे आपके इस अनमोल ज्ञान के बिना सब अधूरा था ! #bdbiharjharkhand

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 30, 2026

पूरे भारत का कुशवाहा समाज का बड़े नेता रुद्र कुशवाहा का एलान उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी को अब देना होगा इस्तीफा!  आप लोग शेयर कर के भेजिए योगी बाबा तक #bdbiharjharkhand

पूरे भारत का कुशवाहा समाज का बड़े नेता रुद्र कुशवाहा का एलान उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी को अब देना होगा इस्तीफा! आप लोग शेयर कर के भेजिए योगी बाबा तक #bdbiharjharkhand

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 30, 2026

भरत तिवारी के 13वी पर टाइगर यादव सभी गरीबों को दिए राशन! #bdbiharjharkhand

भरत तिवारी के 13वी पर टाइगर यादव सभी गरीबों को दिए राशन! #bdbiharjharkhand

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 30, 2026

105 वर्षीया सुशील देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

टिकारी प्रखंड के तिताईगंज गांव निवासी एवं पत्रकार अविनाश द्विवेदी की दादी, 105 वर्षीया सुशील देवी का सोमवार की देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय तक अपने परिवार की मार्गदर्शक रहीं और अपने सरल, धार्मिक तथा स्नेहपूर्ण स्वभाव के कारण क्षेत्र में सम्मानित थीं। उन्होंने तिताईगंज स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

मंगलवार को मोरहर नदी के डुमरसन घाट पर पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र अधिवक्ता राजेश द्विवेदी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन एवं शुभचिंतक शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुशील देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन को परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। शोक व्यक्त करने वालों में संजीव द्विवेदी, रामकृष्ण त्रिवेदी, नारायण मिश्रा सहित कई सामाजिक एवं गणमान्य लोगों के नाम शामिल हैं। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की ! #bdbiharjharkhand

105 वर्षीया सुशील देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर टिकारी प्रखंड के तिताईगंज गांव निवासी एवं पत्रकार अविनाश द्विवेदी की दादी, 105 वर्षीया सुशील देवी का सोमवार की देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय तक अपने परिवार की मार्गदर्शक रहीं और अपने सरल, धार्मिक तथा स्नेहपूर्ण स्वभाव के कारण क्षेत्र में सम्मानित थीं। उन्होंने तिताईगंज स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को मोरहर नदी के डुमरसन घाट पर पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र अधिवक्ता राजेश द्विवेदी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन एवं शुभचिंतक शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सुशील देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन को परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। शोक व्यक्त करने वालों में संजीव द्विवेदी, रामकृष्ण त्रिवेदी, नारायण मिश्रा सहित कई सामाजिक एवं गणमान्य लोगों के नाम शामिल हैं। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की ! #bdbiharjharkhand

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 30, 2026

गयाजी से अयोध्या तक आंदोलन का ऐलान: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर कांग्रेस और संघर्ष समिति का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, गया में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया

गया। मोक्ष एवं ज्ञान की नगरी गयाजी से अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी एवं श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी उजागर कराओ संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। 

चांदचौरा-विष्णुपद तीन मुहानी के समीप आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुना ने की, जबकि संघर्ष समिति के संयोजक प्रो. विजय कुमार मिट्ठू ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि शशि किशोर शिशु, पूर्व जिला पार्षद सुमंत्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, दामोदर गोस्वामी, विद्या शर्मा, प्रदीप शर्मा, विपिन बिहारी सिन्हा, शिव कुमार चौरसिया, राज कपूर गुप्ता, कमलेश चंद्रवंशी, ओंकार शक्ति, अशोक कुमार भारती, टिंकू गिरी, अर्जुन प्रसाद, शिवनाथ प्रसाद, चंदन कुशवाहा, सुनील कुमार सिन्हा, राजू चंद्रवंशी, परशुराम सिंह, पुरुषोत्तम पांडा, शामुलाल बिठल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए प्रो. विजय कुमार मिट्ठू ने आरोप लगाया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट के गठन के बाद से ही भूमि खरीद, निर्माण कार्य और अब मंदिर के चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर लगातार गंभीर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में पारदर्शिता बनाए रखने के बजाय कई महत्वपूर्ण तथ्यों को सार्वजनिक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि चढ़ावे के प्रबंधन में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आ सके।

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि मंदिर के चढ़ावे के संबंध में सामने आए आरोप अत्यंत गंभीर हैं और इनकी गहन जांच आवश्यक है। उनका कहना था कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा और विश्वास के साथ मंदिर निर्माण एवं धार्मिक कार्यों के लिए दान दिया है, इसलिए इस धन के उपयोग और प्रबंधन को लेकर पूर्ण जवाबदेही तय होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में सामने आए कुछ तथ्यों की पर्याप्त जांच नहीं हुई तथा कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार झुना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं को देश का "चौकीदार" बताते रहे हैं, इसलिए इस पूरे मामले पर उनकी चुप्पी लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून के अनुसार दंडित किया जाए।

सभा में मौजूद अन्य वक्ताओं ने कहा कि यह मामला केवल वित्तीय अनियमितता का नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास से जुड़ा हुआ है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की जांच सर्वोच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराई जाए। साथ ही, जांच पूरी होने तक संबंधित मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई।

प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस पार्टी एवं श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी उजागर कराओ संघर्ष समिति ने घोषणा की कि यह अभियान केवल गया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे देश में जनजागरण चलाकर लोगों को इस मुद्दे से अवगत कराया जाएगा। नेताओं ने कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।
#गयाजी 
#GayaNews 
#गया_हो 
#latestnewsgaya 
#gayadastak 
#कांग्रेस 
#Congress 
#BJPGovernment

गयाजी से अयोध्या तक आंदोलन का ऐलान: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर कांग्रेस और संघर्ष समिति का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, गया में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया गया। मोक्ष एवं ज्ञान की नगरी गयाजी से अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी एवं श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी उजागर कराओ संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। चांदचौरा-विष्णुपद तीन मुहानी के समीप आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुना ने की, जबकि संघर्ष समिति के संयोजक प्रो. विजय कुमार मिट्ठू ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि शशि किशोर शिशु, पूर्व जिला पार्षद सुमंत्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, दामोदर गोस्वामी, विद्या शर्मा, प्रदीप शर्मा, विपिन बिहारी सिन्हा, शिव कुमार चौरसिया, राज कपूर गुप्ता, कमलेश चंद्रवंशी, ओंकार शक्ति, अशोक कुमार भारती, टिंकू गिरी, अर्जुन प्रसाद, शिवनाथ प्रसाद, चंदन कुशवाहा, सुनील कुमार सिन्हा, राजू चंद्रवंशी, परशुराम सिंह, पुरुषोत्तम पांडा, शामुलाल बिठल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए प्रो. विजय कुमार मिट्ठू ने आरोप लगाया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट के गठन के बाद से ही भूमि खरीद, निर्माण कार्य और अब मंदिर के चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर लगातार गंभीर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में पारदर्शिता बनाए रखने के बजाय कई महत्वपूर्ण तथ्यों को सार्वजनिक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि चढ़ावे के प्रबंधन में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आ सके। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि मंदिर के चढ़ावे के संबंध में सामने आए आरोप अत्यंत गंभीर हैं और इनकी गहन जांच आवश्यक है। उनका कहना था कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा और विश्वास के साथ मंदिर निर्माण एवं धार्मिक कार्यों के लिए दान दिया है, इसलिए इस धन के उपयोग और प्रबंधन को लेकर पूर्ण जवाबदेही तय होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में सामने आए कुछ तथ्यों की पर्याप्त जांच नहीं हुई तथा कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार झुना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं को देश का "चौकीदार" बताते रहे हैं, इसलिए इस पूरे मामले पर उनकी चुप्पी लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून के अनुसार दंडित किया जाए। सभा में मौजूद अन्य वक्ताओं ने कहा कि यह मामला केवल वित्तीय अनियमितता का नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास से जुड़ा हुआ है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की जांच सर्वोच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराई जाए। साथ ही, जांच पूरी होने तक संबंधित मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस पार्टी एवं श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी उजागर कराओ संघर्ष समिति ने घोषणा की कि यह अभियान केवल गया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे देश में जनजागरण चलाकर लोगों को इस मुद्दे से अवगत कराया जाएगा। नेताओं ने कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। #गयाजी #GayaNews #गया_हो #latestnewsgaya #gayadastak #कांग्रेस #Congress #BJPGovernment

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 30, 2026