राजपुर: जमौली पुल पर टहल रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, कट्टा देख रह गई दंग
Rajpur, Buxar | Aug 4, 2026 राजपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वह हथियार कहां से लाया था और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जमौली डेरा निवासी वसिष्ठमुनी नोनिया है।