छतरपुर - सागर में जहरीली शराब कांड को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा 50-60 लाख रुपये और बीजेपी नेताओं पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने पलटवार किया है।छतरपुर में दमोह सांसद राहुल लोधी ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी वरिष्ठ नेता हैं, उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। सागर उनका लोकसभा क्षेत्र है। जब ये घटना घटी तब सीएम डॉ. मोहन यादव दुबई में थे, लेकिन तत्काल उनका फोन आया और दिन में 3 बार मुख्यमंत्री जी फोन कर मामले की मॉनिटरिंग करते थे।,जैसे ही मुख्यमंत्री दुबई से लौटे और भोपाल उतरे, सबसे पहले वो सागर आए, BMC पहुंचे और जहरीली शराब से पीड़ित लोगों से मिले। उसके बाद से लगातार संपर्क में रहे।,सांसद ने बताया कि 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो शॉर्ट एनकाउंटर किए - एक रवि लखेरा और दूसरा शिवांश राजपूत का। अभी मनीष लोधी सहित दो लोग और फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।मुख्य आरोपी चंदू राजपूत, मनीष लोधी, शिवांश राजपूत के जितने मकान थे, सबको डिमोलिश किया गया है और जिन जमीनों पर उन्होंने कब्जा किया था, वो भी मुक्त कराई गई है। बड़ा सर्च अभियान चल रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम हो रहा है और इस कांड में लिप्त कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर