शराब की दुकान पर शराबी का पैसे लेनदेन को लेकर हुई मारपीट वीडियो वायरल
छतरपुर शहर के चौबे तिराहा स्थित शराब की दुकान पर मारपीट का एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, शराब दुकान पर पैसे के लेनदेन को लेकर ग्राहक और कर्मचारी के बीच विवाद शुरू हुआ था।देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई व मारपीट में बदल गई,मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।