छतरपुर किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कूपी में अवैध शराब बिक्री को लेकर गांव की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक छतरपुर के नाम आवेदन सौंपकर गांव में कथित रूप से चल रही अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
आवेदन में ग्राम कूपी निवासी गौरा बाई सहित ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया है कि गांव में जियो टावर के पास, आदिवासी छात्रावास के सामने सहित करीब चार स्थानों पर खुलेआम अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। महिलाओं का कहना है कि इस संबंध में कई बार पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन उनके अनुसार अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीण महिलाओं ने आवेदन में पुलिस प्रशासन से इन सभी कथित अवैध शराब बिक्री के ठिकानों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। खास बात यह है कि कूपी में उप थाना होने के बावजूद अवैध शराब बिक्री के आरोप सामने आने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।अब देखना यह होगा कि महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस इन कथित शराब बिक्री के ठिकानों पर क्या कार्रवाई करती है।
Subscribe to get exclusive benefits:
https://www.facebook.com/100063477024376/subscribenow