दारू: दारू अंचल के जिनगा में गैरमजरूआ भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग, सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
दारू अंचल के जिनगा में गैरमजरूआ भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग, सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन। दारू अंचल अंतर्गत मौजा जिनगा (थाना नंबर 193) में खाता संख्या 77, प्लॉट संख्या 2125 तथा खाता संख्या 01, प्लॉट संख्या 2255 में दर्ज गैरमजरूआ व सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने मोर्चा खोला।