भितरवार: ग्राम पंचायत सर्वा समचोली में सरपंच पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 80.72 प्रतिशत मतदान हुआ
सर्वा समचोली में सरपंच पद के लिए रिक्त स्थान हेतु उपचुनाव को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान को सुगम बनाने के लिए प्रशासन द्वारा कुल दो पोलिंग बूथ बनाए गए थे। पूरे पंचायत क्षेत्र में मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया और कुल 80.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया । चंद्रभान, मनमोहन शर्मा, शिवचरण बघेल ने मैदान में अपनी किस्मत आजमाई।