लालबर्रा: लालबर्रा में विद्युत विभाग के नए फरमान से किसान परेशान, नहर से सिंचाई के लिए जल संसाधन विभाग की NOC अनिवार्य
विद्युत विभाग द्वारा जारी किए गए एक नए और कड़े फरमान ने क्षेत्र के किसानों के बीच हड़कंप मचा दिया है। अब कोई भी किसान बिना जल संसाधन विभाग (नहर विभाग) की अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के नहर पर पानी खींचने के लिए मोटर पंप स्थापित नहीं कर सकेगा। विभाग के इस फैसले से सिंचाई के सीजन में किसानों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। इस नए नियम का खुलासा तब हुआ जब विद्यु