भगवानपुर: चुड़ियाला गांव के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, मामले की जांच में जुटी जीआरपी पुलिस
भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला के पास ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसके बाद जीआरपी पुलिस चौकी की प्रभारी प्रीति कर्णवाल ने अज्ञात व्यक्ति का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। जीआरपी पुलिस ने व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। जीआरपी पुलिस मामले की मामले की जांच कर रही है।