कैरो: कैरो थाना परिसर में दुर्गा पूजा शांति समिति की बैठक, निगरानी कैमरे व अलग द्वार बनाने के निर्देश
कैरो थाना परिसर में शनिवार शाम 5 बजे दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा एवं इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद ने की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य, थाना प्रभारी रवि रंजन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।