बहादुरपुर: बस स्टैंड पर पति ने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी, बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया
बहादुरपुर बस स्टैंड पर पति द्वारा पत्नी के साथ विवाद करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार अथाईखेड़ा निवासी 31 वर्षीय महिला ने बुधवार को रात लगभग 9 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बहादुरपुर बस स्टैंड पर उसके पति रोहित उर्फ राहुल साहू ने उसे जान से मारने की धमकी दी।