अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने में सरकार गंभीर नहीं: उपेंद्र थापली
दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, निष्पक्ष जांच की मांग
मसूरी। अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंडी परिषद सभापति उपेंद्र थापली ने आरोप लगाया कि सरकार अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के बजाय मामले से जुड़े सवालों का स्पष्ट जवाब देने से बच रही है।
थापली ने कहा कि प्रकरण में कथित वीआईपी की पहचान और भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए मामले के हर पहलू को पारदर्शी तरीके से सामने लाना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस न्याय की मांग को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने मसूरी में आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर एमडीडीए की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निर्माण के समय नियमों की निगरानी क्यों नहीं की गई और अब स्थानीय भवन स्वामियों को नोटिस देकर परेशानियों का सामना क्यों करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने निष्पक्ष कार्रवाई और स्थानीय लोगों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देने की मांग की हैँ
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #CongressParty #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Oct 15, 2026