राजपुर: बक्सर पुलिस का विशेष अभियान: 14 गिरफ्तार, 96.90 ग्राम अफीम व 126 लीटर देसी शराब बरामद
Rajpur, Buxar | Aug 21, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर बक्सर पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया।