संत कबीर नगर जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत सामुदायिक शौचालयों के केयर टेकारों ने सोमवार की दोपहर 1:30 बजे जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान करने और उचित कारण के बिना किसी भी केयर टेकर को न हटाने,जर्जर शौचायलयों की मरम्मत कराने की मांग की।