जमुई: जिला जज के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेटर सभी बैंक मैनेजर की हुई बैठक,
आगामी 12 सितंबर को व्यवहार न्यायलय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष संदीप सिंह के निर्देश पर शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे सभी बैंक मैनेजर की एक हम बैठ आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई की सचिव मंजू श्री कुमारी ने किया।
बैठक में समस्त बैंक मैनेजर को संबोधित करते हुए प्राधिकार की सचिव ने लोक अदालत के संबंध में आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया। सभी बैंक मैनेजर को कहा गया है कि वे अपनी अपनी शाखा से संबंधित वैसे ऋण धारकों को चिन्हित करें जिन्होंने अपना बैंक लोन नहीं चुकाया है एवं उन्हें नोटिस निर्गत करते हुए उन्हें लोक अदालत में बैंक लोन मामले को निष्पादन करने के लिए कहें। लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार एवं इसमें किए जाने वाले वादों के निष्पादन में फायदे से संबंधित जानकारी आम जनता को दें। सभी राष्ट्रीयकृत बैंक जिले के अपने शाखा में लोक अदालत का प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें। बैंक प्रत्येक शाखा में भी हेल्प डेस्क कायम कर खाता धारी को लोक अदालत के फायदे के बारे में बताएं।
प्राधिकार की सचिव ने सभी बैंक मैनेजर को निर्देश देते हुए कहा कि बैंक लोन के निपटारे में जनता को यथासंभव छुट का लाभ एवं वादों के निस्तारण में लचीला रूख अख्तियार करे जिससे आमजन को फायदा हो सके एवं ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन हो सके। उन्होंने जमुई के समस्त नागरिकों से आग्रह करते हुए आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने विरुद्ध लंबित प्रकरणों का निस्तारण के लिए आवाहन किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त प्रकार के सुलहनीय प्रकरण जो न्यायालय में लंबित है/ अथवा विभागीय मामलों का आपस में सुलह वार्ता के द्वारा निस्तारण किया जाता है। इसमें किसी पक्ष की हार जीत नहीं होती और और बिना किसी खर्च के त्वरित न्याय मिल जाता है। #jamuitopnews #jamuinews #court #jamuicourt #NFL #NHL
Jamui, Jamui | Jul 31, 2026