मध्य विद्यालय माछिल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित अश्लील वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग करेगा जांच
जहानाबाद: जिले के मखदुमपुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय माछिल से जुड़ा एक कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विद्यालय के एक पुरुष शिक्षक और एक महिला शिक्षिका के आपत्तिजनक आचरण का दावा किया जा रहा है।बताया जाता है कि वायरल हो रहा यह वीडियो करीब एक माह पुराना है। हालांकि, वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि यदि इस तरह का मामला है, तो इसकी जांच-पड़ताल कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित दोनों शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामले में शिक्षा विभाग की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।
#डीएमजहानाबाद #शिक्षाविभागपटना #सीएमओ #शिक्षाविभागजहानाबाद #CrimeNews #BiharCrime
Jehanabad, Jehanabad | Nov 23, 2026