कांके: राजभवन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन और भारतीय ज्ञान परंपरा पर परिचर्चा का आयोजन
Kanke, Ranchi | May 29, 2025 राजभवन में गुरुवार शाम करीब चार बजे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन और भारतीय ज्ञान परंपरा पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन और भारतीय ज्ञान परंपरा पर परिचर्चा की अध्यक्षता राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने की। इस दौरान सभी सरकारी एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति के साथ सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।