कांके: समाहरणालय स्थित कार्यालय में प्रवीण पुष्कर ने ग्रामीण एसपी के रूप में पदभार संभाला
Kanke, Ranchi | May 29, 2025 समाहरणालय स्थित कार्यालय में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे नए ग्रामीण एसपी के रूप में प्रवीण पुष्कर ने पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील बनाना होगा।