कांके: हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में जेएमएम महासचिव ने झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की
Kanke, Ranchi | May 29, 2025 हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में गुरुवार शाम करीब चार बजे जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि 16वें वित्त आयोग के आगमन के साथ झारखंड की सामाजिक, आर्थिक और भौगोलिक परिस्थिति का आकलन किया जाना चाहिए, ताकि राज्य को उसका उचित अधिकार मिल सके।