कांके: हरमू स्थित आजसू कार्यालय में पेसा कानून, सरना धर्म कोड और जातीय जनगणना को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन
Kanke, Ranchi | May 29, 2025 हरमू स्थित आजसू कार्यालय में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे पेसा कानून, सरना धर्म कोड और जातीय जनगणना को लेकर प्रेस वार्ता का।आयोजन किया गया। इस दौरान आजसू ने कांग्रेस और जेएमएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सरकार इन मुद्दों पर केवल राजनीतिक नाटक कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है।