कांके: मोरहाबादी से रांची सांसद ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया
Kanke, Ranchi | May 29, 2025 मोरहाबादी से विकसित कृषि संकल्प अभियान का गुरुवार दोपहर करीब एक बजे रांची सांसद संजय सेठ ने शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार लाना, उत्पादन बढ़ाना, किसानों की आय में वृद्धि करना और विविध फसलों को प्रोत्साहित करना है, ताकि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।