लखीसराय: जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान परिसर में शिक्षकों को मशाल खेलकूद योजना को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
जिला मुख्यालय परिसर स्थित गांधी मैदान परिसर में अभ्यर्थी शिक्षकों को प्रैक्टिकल रूप से शनिवार की दोपहर 2:00 बजे प्रशिक्षण दिया गया। राज स्तर से प्रशिक्षण पा चुके ट्रेनर द्वारा दिए जा रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन पिपरिया ,कजरा, सूर्यगढ़ा के 200 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।