लखीसराय: रामगढ़ चौक प्रखंड के अनुसूचित जनजाति बिहरौरा विद्यालय में सखी वार्ता का आयोजन
रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति जनजाति आवासीय विद्यालय बिहरोरा में 7वीं 8वीं और 9वीं कक्षा की छात्राओं के बीच सखी वार्ता सह स्वाभिमान और सकारात्मक शारीरिक छवि विषय पर प्रेरणादायक सत्र का आयोजन शनिवार की दोपहर 1:50 पर किया गया।