लखीसराय: पोखरामा सहित जिले के 5 जगहों से उत्पाद पुलिस ने 4 तस्करों और 6 शराबियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा शनिवार के अपराह्न 4:41 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा गांव से 2 लीटर महुआ शराब के साथ चननियां गांव के रहने वाले रौशन कुमार, दीवाना कुमार एवं राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया. घड़ी बिशनपुर से 4 L 200 ML महुआ शराब के साथ अनोज यादव को गिरफ्तार किया गया. अन्य जगहों से 6 शराबी को गिरफ्तार किया गया.