लखीसराय: किऊल रेलवे स्टेशन परिसर में एक बुजुर्ग को मारपीट कर किया गया घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
किऊल रेलवे स्टेशन परिसर में एक वृद्ध के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल शनिवार की दोपहर 12:40 पर लाया गया। जहां घायल वृद्ध का उपचार किया जा रहा है घायल वृद्ध की पहचान शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के करीहो गांव निवासी जानकी यादव की 60 वर्षीय पुत्र उमा शंकर यादव के रूप में की गई।