लखीसराय: जिले में डीटीओ ने मोटर गैराज संचालकों को सड़क पर वाहन नहीं खड़े करने के दिए निर्देश, जुर्माना भी वसूला
लखीसराय शहर में जिलाधिकारी द्वारा सड़क को सुरक्षित एवं अवरोध रहित रखने के उद्देश्य से विद्यापीठ से लेकर डीपीएस विद्यालय तक सभी मोटर गैराज संचालकों को सड़क पर वाहन नहीं खड़ी करने का निर्देश दिया गया है.शनिवार की पूर्वाह्न 10 बजे डीटीओ मुकुल पंकज मनी द्वारा शहर में जांच कर निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान निर्गत किया गया.