लखीसराय: रामचंद्रपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पिता-पुत्र घायल, उपचार जारी
लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में जमीनी विवाद के दौरान हुई जमकर मारपीट में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे बेहतर उपचार हेतु उनके परिजनों के द्वारा शनिवार की दोपहर 3:40 पर सदर अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी नेमो सिंह के पुत्र रामप्रवेश सिंह एवं शिवम कुमार के रूप में की गई।