नबीनगर: मोहर कर्मा गांव से माली थाने की पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को किया गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक मनोज सिंह थाना क्षेत्र के मोहर कर्मा गांव के है. शराब के नशे में ग्रामीणों के साथ हंगामा कर रहा था. पुलिस को सूचना मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. एएसआई कमल किशोर रजक की पेट्रोलिंग टीम ने उक्त कार्रवाई की है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बुधवार को जानकारी दी है.