नबीनगर: टंडवा थाना की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
टंडवा थाना की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आप टंडवा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी मनोज कुमार है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.