नबीनगर: माली थाना पुलिस ने बैरिया बाजार से लावारिस हालत में अज्ञात बाइक की जब्त
माली थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार से लावारिस हालत में एक अज्ञात बाइक बरामद किया है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि सूचना मिली कि बैरिया बाजार में लावारिस हालत में एक बाइक खड़ी है. सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजकर अज्ञात बाइक को कब्जे में लेते हुए थाना लाया गया. पुलिस अज्ञात बाइक का पता लगाने में जुटी हुई है.