नबीनगर: मुहर्रम पर्व को लेकर नबीनगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने डीजे संचालकों के साथ की बैठक
नबीनगर थाना परिसर में सोमवार को मुहर्रम पर्व को लेकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे के नेतृत्व में प्रखंड भर के डीजे संचालकों के साथ बैठक की गयी. बैठक में थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने सभी डीजे संचालकों को स्पष्ट रूप से हिदायत देते हुए कहा कि मुहर्रम त्योहार के अवसर पर किसी भी हालत में डीजे नहीं बजाया जायेगा. डीजे संचालकों से बंध पत्र भी भरवारा गया.