नबीनगर: टंडवा थाना की पुलिस ने अपहृत युवती को औरंगाबाद अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन रोड से सकुशल किया बरामद
टंडवा थाना की पुलिस ने अपहृत युवती को औरंगाबाद अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन रोड से सकुशल बरामद किया है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने रविवार की अपराह्न 4 बजे जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि युवती के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. न्यायालय में बयान के बाद बरामद युवती को परिजनों को सौंप दिया गया है.