नबीनगर: कांकेर हाई स्कूल में बडेम थाना के महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा छात्राओं से संवाद कर दी कई जानकारी
बडेम थाना के महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा मंगलवार को थाना क्षेत्र के कांकेर हाई स्कूल में जाकर शिक्षक एवं सभी छात्राओं के साथ संवाद कर महिला हेल्प डेस्क एवं नए आपराधिक कानून के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया. इस दौरान छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क की सेवाओ, उन्हें संपर्क नंबर और आपातकालीन स्थिति में कैसे संपर्क किया जा सकता है. जानकारी दी.