Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
sawariavipin
7
2
खलीलाबाद: संत कबीर नगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से जितेंद्र की मौत, जांच जारी
Khalilabad, Sant Kabir Nagar
| Aug 19, 2026
संत कबीर नगर के खलीलाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से जितेंद्र रैना की मौत हो गई। वह पेपर मिल में काम करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई।
MORE NEWS
थाना दुधारा के औचक निरीक्षण में क्षेत्राधिकारी ने दिए जरूरी निर्देश, उत्कृष्ट कार्य पर दो रिक्रूट आरक्षी सम्मानित पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में दिनाँक 20.08.2026 को क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय द्वारा थाना दुधारा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय एवं विभिन्न अभिलेखों की गहनता से जाँच करते हुए थाना परिसर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के उपरांत क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा थाने पर नियुक्त सभी विवेचकों के साथ गोष्ठी कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ितों को समयबद्ध एवं न्यायोचित राहत दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा विवेचनाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा थाना दुधारा पर तैनात रिक्रूट आरक्षियों के साथ विशेष बैठक कर उन्हें पुलिसिंग के बुनियादी गुर, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा जनता के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना क्षेत्र में अपने कार्यों के प्रति उत्कृष्ट लगन एवं सराहनीय प्रदर्शन करने वाले 02 रिक्रूट आरक्षियों को क्षेत्राधिकारी द्वारा ₹500-₹500 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हर्ष सिंह रिक्रूट आरक्षी को साइबर सेल से संबंधित मामलों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य हेतु ₹500 नगद पुरस्कार तथा सेजल रावत महिला रिक्रूट आरक्षी को आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ₹500 नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 21, 2026
जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश संतकबीरनगर। आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने 20 अगस्त 2026 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित प्रार्थना-पत्रों का स्वयं अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी समय से उपलब्ध कराई जाए, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और संवाद और मजबूत हो। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत सुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि पुलिस की जवाबदेही और संवेदनशीलता का महत्वपूर्ण माध्यम है। संतकबीरनगर पुलिस जनविश्वास, पारदर्शिता और उत्तरदायी पुलिसिंग के सिद्धांतों के साथ आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 21, 2026
साइबर अपराध से बचाव को लेकर डीआईजी बस्ती ने किया जागरूक । साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीआईजी बस्ती ने आमजन को साइबर जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को सतर्क और जागरूक रहना बेहद जरूरी है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाते की जानकारी या पासवर्ड साझा न करें। सोशल मीडिया पर आने वाले संदिग्ध लिंक और अनजान कॉल से सावधान रहें। साइबर अपराध होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। डीआईजी ने कहा कि जागरूकता और सावधानी ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। पुलिस द्वारा लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 21, 2026
4.80 लाख लेकर जमीन से मुकरा चाचा, परिवार संग भतीजे पर हमला संतकबीर नगर के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कांछा गांव और मोहल्ला बगहिया में जमीन के विवाद को लेकर चाचा-भतीजे के रिश्ते में तनाव का मामला सामने आया है। पीड़ित पंकज कुमार ने पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, जमीन का सौदा करीब 5 लाख रुपये में तय हुआ था। आरोप है कि चाचा ने 3 लाख रुपये नकद और 1 लाख 80 हजार रुपये फोन के माध्यम से लेकर मौके पर कब्जा भी दे दिया था। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने वहां दीवार का निर्माण करा लिया। आरोप है कि कुछ समय बाद चाचा रजिस्ट्री करने से मुकर गए और जमीन देने से इनकार कर दिया। इसी विवाद को लेकर 16 अगस्त की सुबह राजेश, मुन्ना कुमार, अवनीश कुमार, विनीश कुमार, अम्बा कुमार, मोना देवी और दो अज्ञात लोग लाठी-डंडे, सब्बल, हथौड़ा और लोहे की रॉड लेकर निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने पहले दीवार तोड़नी शुरू की और विरोध करने पर पंकज कुमार तथा उनके पिता लाला राम के साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि शोर सुनकर परिवार के लोगों ने किसी तरह मौके से बचकर जान बचाई। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 21, 2026
बेबीलैंड हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप संतकबीरनगर के खलीलाबाद स्थित बेबीलैंड हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर में नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता सुमित कुमार श्रीवास्तव ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली खलीलाबाद में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 17 अगस्त को सुमित कुमार ने प्रसव के लिए अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां सिजेरियन ऑपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ। परिजनों का दावा है कि 19 अगस्त की सुबह नवजात को अस्पताल में टीका लगाया गया। इसके कुछ देर बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी और उसका शरीर नीला पड़ गया। पिता का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद करीब दो से तीन घंटे तक डॉक्टर या जिम्मेदार स्टाफ बच्ची को देखने नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों को बच्ची की मौत की जानकारी दी गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से जांच, प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, अस्पताल पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 20, 2026
2