हरिद्वार: सोनियाबस्ती में लड़ाई-झगड़ा कर रहे एक युवक को ज्वालापुर पुलिस ने सिखाया सबक, शांतिभंग की धाराओं में किया गिरफ्तार
सोनिया बस्ती क्षेत्र में लोगों से लड़ झगड़कर निकाय चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था भंग कर रहे एक युवक को लोगों की सूचना पर ज्वालापुर पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया है। आरोपी कामिल पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 126,135 और 170 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ज्वालापुर पुलिस ने सोमवार दोपहर 3 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।