श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बड़वानी में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सेगांव बायपास स्थित श्री साँवरिया सेठ मंदिर और नर्मदा गौशाला में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। साँवरिया सेठ मंदिर के द्वारकाधीश पंडाल में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर गरबा किया, वहीं अमीषा सोनी ने राधा व अर्चना काग ने कृष्ण का रूप धारण कर झांकी सजाई। रात 12 बजे महाआरती के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। शनिवार, 5 सितंबर को छप्पन भोग व भगवान की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #Janmashtami2026 #SanwariyaSeth #NimadNews