अशोक नगर: विधिक सेवा प्राधिकरण ने वरिष्ठजनों को शिविर में दी मुफ्त कानूनी मदद
अशोकनगर में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। भरण-पोषण, संपत्ति विवाद और पारिवारिक उपेक्षा जैसे मामलों में उन्हें कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।