त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या पर प्रशासन ने सख्ती के संकेत दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने कहा कि बाजार में हर साल इस तरह की समस्या सामने आती है। व्यापारियों को पहले भी कई बार मुनादी और अन्य माध्यमों से समझाया जा चुका है कि वे पैदल चलने वाले रास्तों, फुटपाथों और सार्वजनिक मार्गों पर सामान रखकर व्यवसाय न करें। इसके बावजूद कई बार अभियान चलाए जाने के बाद भी स्थिति में पर्याप्त सुधार नहीं हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नगर निगम के माध्यम से एक बार फिर मुनादी कराकर व्यापारियों को चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद भी अतिक्रमण जारी रहने पर नगर निगम के साथ मिलकर प्रवर्तन की कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन का उद्देश्य रास्तों को सुचारु रखना और आम लोगों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाना है।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #Encroachment #AntiEncroachmentDrive #MarketEncroachment #CityMagistrate #APVajpayee #MunicipalCorporation #HaldwaniMarket #FestivalSeason #TrafficManagement #FootpathEncroachment #Shopkeepers #PublicConvenience #MarketNews #CivicIssues #AdministrationAction #UttarakhandPolice #LocalNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Oct 12, 2026