बड़गांव: डबोक में स्काउट और पर्यावरण की जानकारी को लेकर स्काउट-गाइड सेमिनार का आयोजन
उदयपुर जिले के डबोक में स्काउट व पर्यावरण की जानकारी को लेकर सोमवार शाम 4 बजे स्काउट-गाइड सेमिनार का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार आनंद विद्या भारती स्कूल में स्काउट व पर्यावरण की जानकारी को लेकर स्काउट-गाइड सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सेमिनार की अध्यक्षता समाजसेवी महेश चंद्र पालीवाल ने की।