बड़गांव: कांग्रेस प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, गुजरात अधिवेशन से घबराई भाजपा
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता एवं मीडिया समन्वयक अभय दुबे ने उदयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए सोमवार दोपहर 3:00 बजे कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला भाजपा द्वारा ध्यान भटकाने, बरगलाने और तथ्यों को तोड़-मरोड़ने का एक प्रयास है। स्वतंत्रता संग्राम को तोड़-मरोड़ कर पेश करना और देश की विरासत का अपमान करना।