बड़गांव: जिले में राजस्थान लेक्रोज टीम की सफलता को ध्यान में रखते हुए स्थापित की जाएगी लेक्रोज अकादमी
राजस्थान लैक्रोज टीम की इन सफलताओं एवम् आदिवासी अंचल के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट कौशल योगदान की बदौलत राजस्थान सरकार ने ओलंपिक खेलों में भविष्य की संभावनाओं व पौध तैयार करने के लिए बजट घोषणा में उदयपुर में लैक्रोज खेल अकादमी की घोषणा की है। इसको मूर्तरूप देने का कार्य जारी है।