बड़गांव: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने शास्त्री सर्कल स्थित होटल में प्रेस वार्ता की, नेशनल हेराल्ड पर रखा कांग्रेस का पक्ष
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने सोमवार को उदयपुर के कजरी होटल में प्रेसवार्ता कर नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने भाजपा पर जनता का ध्यान भटकाने और ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। दुबे ने कहा कि गांधी परिवार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप निराधार हैं और यह सब राजनीतिक षड्यंत्र है।