बड़गांव: जिले के नगर उपखंड सप्तम में खेमपुरा उच्च जलाशय से होने वाली जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
उदयपुर, 21 अप्रैल। नगर उपखंड सप्तम में खेमपुरा उच्च जलाशय से होने वाली जलापूर्ति वाल्व खराब होने के कारण एक दिन आगे बढ़ाई गई है। सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय ने बताया कि 22 अप्रैल को होने वाली जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई जाती है जिससे राजीव नगर, हरिजन बस्ती, ढेबर कॉलोनी आदि इलाके प्रभावित होंगे।