बड़गांव: जुड़ गांव को ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, CM के नाम सौंपा ज्ञापन
जुड़ गांव को स्वतंत्र ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उनका विरोध हालिया पुनर्गठन में गांव को कुराबड़ से हटाकर भूतिया पंचायत में शामिल करने को लेकर था। ग्रामीणों का कहना है कि भूतिया दूर है और बुनियादी सुविधाएं जुड़ में पहले से मौजूद हैं।