#सेवा_की_अनकही_कहानी #नुक्कड़_नाटक प्रस्तुत
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 25 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित 'सेवा की अनकही कहानियां' नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रस्तुत की जा रही हैं।
इसी क्रम में रविवार 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्र नलखेड़ा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संस्कृति विभाग की ओर से संगीत जनकल्याण एवं शोध संस्थान समिति कबीर कुटी धनोरा नलखेड़ा के श्री मांगीलाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में कलाकारों के दल ने आकर्षक एवं रोचक ढंग से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन सेवा के 25 वर्षों पर आधारित उपलब्धियों और अनकही कहानियों को गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा।
इस मौके पर नगर पालिका सीएमओ सुश्री मिनी अग्रवाल, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं पार्षदगण तथा नगरवासी उपस्थित थे।
PMO India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner
#agarmlawa
#आगरमालवा