शंकरगढ़ सीएचसी में प्रसव के नाम पर कथित वसूली का वीडियो वायरल
यूनाइटेड भारत बारा
मनोज कुमार बिन्द
शंकरगढ़, प्रयागराज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में प्रसव के दौरान कथित रूप से रुपये लिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्वास्थ्य अधीक्षक सुरेश यादव कथित तौर पर निजी अस्पताल में ऑपरेशन के लिए 25 हजार और सीएचसी में करीब 5 हजार रुपये में ऑपरेशन कराने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से वीडियो की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य अधीक्षक का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।
Bara, Allahabad | Sep 10, 2026