मड़ावरा: गिरार में बीमारी से तंग आकर महिला ने किया कीटनाशक का सेवन
गिरार गाँव में बीमारी से तंग आकर एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे सोमवार को दोपहर 2 बजे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है और स्वास्थ्य के सुधार बताया गया है।