फूलिया कलां: सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी
फूलियाकलां। कस्बे के रैगर बस्ती स्थित प्राइवेट बस स्टैंड क्षेत्र में चल रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता एवं लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर भीलवाड़ा के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और जल्द सुधार करवाने की मांग की है।