जमुई: अंबा गांव में घर में घुसकर दबंग ने शराब के नशे में मां-बेटे को पीटा
Jamui, Jamui | Jul 20, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के अंबा गांव में रविवार की सुबह 11 बजे के करीब शराब के नशे में धुत होकर दबंग ने घर में घुसकर मां बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान अंबा निवासी (48 )वर्षीय रेणु देवी और उसका (18) पुत्र सनोज कुमार के रूप में की गई है।